Translate

Thursday, September 27, 2018

भारत परिचय-1


भारत परिचय-1 


  • भारत देश 29 राज्य तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों का संघ है।
  • भारत का सबसे उत्तरी बिंदु जम्मू कश्मीर का इंदिरा कॉल 37°6' है।
  • भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु ग्रेट निकोबार में स्थित इंदिरा पॉइंट 6°4' है जबकि मुख्य भारतीय स्थल का सबसे दक्षिणी बिंदु कन्याकुमारी 8°4' है।
  • भारत का सबसे पूर्वी बिंदु अरुणाचल प्रदेश में स्थित वालांगू 97°25' है।
  • भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु गुजरात में स्थित सरक्रीक 68°7' है।
  • भारत के दक्षिण - पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण  - पूरब में बंगाल की खाड़ी है।
  • भारत के दक्षिण में हिंद महासागर है।


भारत के पड़ोसी देश-

पाकिस्तान-  यह भारत के पश्चिमोत्तर में स्थित है। जम्मू कश्मीर , पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात सीमा को छूता है।
अफगानिस्तान -  ये भी भारत के पश्चिमोत्तर में स्थित है । भारत की पाक अधिकृत कश्मीर की सीमा अफगानिस्तान से छूती है।
चीन - यह भारत के उत्तर में स्थित है - जम्मू कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश सीमा को छूता है।
नेपाल - यह भारत के उत्तर में स्थित है तथा उत्तर प्रदेश और बिहार के ठीक उत्तर में है । यह उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश , बिहार , बंगाल तथा सिक्किम की सीमा को छूता है।
भूटान - भारत के पूर्वी हिस्से में उत्तर में स्थित एक छोटा सा देश है । यह सिक्किम,  पश्चिम बंगाल, असम तथा अरुणाचल प्रदेश की सीमा को छूता है।
म्यामांर - यह भारत का सबसे पूर्वी पड़ोसी देश है।यह और अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड , मणिपुर, मिजोरम की सीमा को छूता है।
बांग्लादेश-  यह भारत के पूर्वी देश है यह पश्चिम बंगाल ,असम, मेघालय , त्रिपुरा , मणिपुर की सीमा को छूता है।
श्रीलंका-  यह भारत के दक्षिण में स्थित है तथा पाक जलडमरूमध्य द्वारा भारत से अलग होता है।
मालदीव-  यह भारत के दक्षिण में स्थित एक छोटा देश है।

द्वीप समूह-


  • अरब सागर में भारत का लक्षद्वीप द्वीप समूह स्थित है जबकि बंगाल की खाड़ी में भारत का अंडमान एवं निकोबार दीप समूह स्थित है।
  • लक्ष्यदीप का सबसे दक्षिणी द्वीप मिनीकॉय लक्षद्वीप के एक अन्य द्वीप एड्रॉट  से 9° चैनल द्वारा अलग होता है
  • मिनीकॉय तथा मालदीव के बीच 8 डिग्री चैनल है
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में प्रमुख 6 द्वीप है -
  • उत्तरीअंडमान - अंडमान निकोबार दीप समूह की सबसे ऊंची चोटी सैडल पीक इसी में स्थित है।
  • मध्य अंडमान-  यह दीप अंडमान एवं निकोबार दीप समूह में सबसे बड़ा है।
  • दक्षिण अंडमान - अंडमान एवं निकोबार दीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर इसी में स्थित है।
  • लिटिल अंडमान
  • कार निकोबार-  लिटिल अंडमान एवं कार निकोबार 10 डिग्री चैनल के द्वारा अलग-अलग होते हैं।
  • ग्रेट निकोबार - भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु इंदिरा पॉइंट या पिग्मिलियन पॉइंट इसी द्वीप में स्थित है।
  • अंडमान एवं निकोबार दीप समूह के उत्तर में स्थित कोको द्वीप म्यांमार देश उत्तरी अंडमान से कोको चैनल द्वारा पृथक होता है।



No comments:

Post a Comment

Recent Post