मापन
वे सभी राशियां , जिनका मापन प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से किया जा सकता है , भौतिक राशियां कहलाती है। तथा किसी भौतिक राशि की उसके मानक मात्रक से तुलना को मापन कहते है।
1. मूल राशियाँ – वे भौतिक राशियाँ जो अन्य किसी राशि पर निर्भर न करे, मूल राशियाँ कहलाती है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर द्रव्यमान, लंबाई एवं समय को मूल राशियाँ माना जाता है। वास्तव मे मूल राशियाँ सात है।
2. व्युत्पन्न राशियाँ- व्युत्पन्न राशियाँ वे है जो मूल राशियों के पदों में व्यक्त की जाती है। जैसे- वेग, बल , संवेग आदि।
1. मूल मात्रक
2. व्युत्पन्न मात्रक
3. पूरक मात्रक
मूल मात्रक
मूल राशियों के मात्रक को मूल मात्रक कहते है।
व्युत्पन्न मात्रक -
मूल राशियों के अतिरिक्त अन्य सभी राशियों के मात्रक को व्युत्पन्न मात्रक कहते है। व्युत्पन्न मात्रको को मूल मात्रको की सहायता से प्राप्त किया जा सकता है। जैसे - वेग का मात्रक मीटर/सेकेंड , बल का मात्रक न्यूटन।
पूरक मात्रक -
मूल मात्रको के अतिरिक्त दो पूरक मात्रक भी होते है। पूरक मात्रको के मात्रक तो होते है किन्तु विमा नहीं होती है। तलीय कोण का मात्रक - रेडियन। तथा घन कोण का मात्रक स्टेरेडियन।
लम्बाई के प्रमुख मात्रक
प्रकाशवर्ष Light year = 9.46×1015 m
खगोलीय मात्रक Astronomical unit = 1.5×1011 m
पारसेक Parsec = 326 Lightyear
माइक्रोन Micron = 10-6 m
एंगस्ट्राम Angstrom = 10-10 m
फर्मी Fermi = 10-15 m
द्रव्यमान के मात्रक
चंद्रशेखर सीमा Chandrasekhar limit = 2.8×1030 kg
कुंतल Quintal = 100 kg
मीट्रिक टन Metric ton = 1000 kg
परमाणु द्रव्यमान Atomic mass unit = 1.66×10-27 kg
पाउंड Pound = 0.4537 kg
समय के मात्रक
सौर दिन Solar day = 86400 sec
वर्ष Year = 3.15×107 sec
लीप वर्ष Leap year = 3.16×107 sec
चन्द्रमाह Lunar day = 27.3 solar day
समय के मात्रक
FUNDAMENTAL
QUANTITY
|
S.I. UNIT
|
SYMBOL
|
DIMENSION
|
1. MASS
|
KILOGRAM
|
Kg
|
M
|
2. LENGTH
|
METRE
|
M
|
L
|
3. TIME
|
SECOND
|
S
|
T
|
4. TEMPERATURE
|
KEVIN
|
K
|
Ѳ
|
5. ELECTRIC
CURRENT
|
AMPERE
|
A
|
A or I
|
6. LUMINOUS
INTENSITY
|
CANDELA
|
cd
|
Cd
|
7. AMOUNT OF
SUBSTANCE
|
MOLE
|
Mol
|
Mol
|
नोट - तारो व पृथ्वी (आकाशीय पिंडो) के बीच दुरी को प्रकाशवर्ष में मापते है। जबकि परमाणुओं के मध्य की दुरी को एंगस्ट्राम में मापते है।
प्रमुख मापन पद्धतिया
1. M.K.S.(S.I.) = मीटर, किग्रा , सेकेंड
2. C.G.S. = सेमी, ग्राम, सेकेंड
3. F.P.S. = फुट, पौंड, सेकेंड
No comments:
Post a Comment